Rajasthan Free Mobile Yojana
जैसा की हम सब जानते है की भारत में लोगो को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए हर
संवभ प्रयास किया जा रहे है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें डिजिटल से जुड़ी
योजनाओ को लागू कर रही है। लेकिन महिलाओं अभी भी डिजिटल की दुनिया में कहीं ना
कहीं पीछे है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने डिजिटल सेवा
योजना 2022 को जारी किया है। इस योजना का ऐलान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक
गेहलोत ने 23 फरवरी 2022 को किया है।
Rajasthan Digital Seva Yojana 2022 के अंतर्गत महिलाओं को फ्री फ़ोन और
इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा राजस्थान की महिलयों को
इंटरनेट के साथ जोड़ा जाये। राजस्थान डिजिटल सेवा योजना 2022 के माध्यम से
सरकार अगले 3 साल के लिए फ्री मोबाइल और इंटरनेट की सेवा प्रदान की जाएगी। इसके
अंतर्गत 1.33 करोड़ स्मार्टफोन दिए जायेंगे। स्कीम का मुख्य उदेश्य महिलाओं को
डिजिटल दुनिया के साथ जोड़ना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर
पाएं।
यदि आप भी राजस्थान डिजिटल सेवा योजना 2022 के बारें में विस्तृत जानकारी
प्राप्त करना चाहते है। इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे और जाने क्या है
Rajasthan Digital Seva Yojana 2022, लाभ, उदेश्य और कैसे ऑनलाइन आवेदन कर फ्री
मोबाइल और इंटरनेट का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022-2023 क्या है ?
Rajasthan Digital Seva Yojana 2022 का ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने किया है।
इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं राजस्थान चिरंजीवी योजना का लाभ प्राप्त कर रही
है, उन्हें फ्री स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। अशोक गहलोत द्वारा
कहा गया है की इस स्कीम के माध्यम से 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को लाभ दिया जायेगा
है। अगले 3 साल के लिए फ्री स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। स्कीम को
जारी इसलिए किया गया ताकि राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल से जोड़ा जाये और सभी
लाभ प्राप्त करें।
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उदेश्य
इस योजना को जारी करने का मुख्य उदेश्य है राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल वर्ल्ड
से जोड़ना है। ताकि गांव और अन्य महिलाएं घर बैठे बैठे हर ऑनलाइन सुविधा को हासिल
कर सके। जब भी कोई नयी योजना को सरकार जारी करती है, तो उसके लिए महिलाओं को
दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते है। यदि स्मार्टफोन उनके पास होगा तो वो घर बैठे ही
ऑनलाइन माध्यम से हर सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकती है। साथ ही अन्य लाभ ले सकती
है जैसे की ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, बैंक की सुविधा आदि।
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का बजट
डिजिटल सेवा योजना के यदि हम बजट की बात करें तो, इसके लिए सरकार 2 हजार 500
करोड़ सालाना खर्च करेगी। इस योजना के तहत महिलाएं अन्य लाभ के साथ साथ शिकायत भी
दर्ज कर सकती है। स्कीम का मुख्य मकसद घर बैठे महिलाओं को सुविधा प्रदान करना है।
इंटरनेट के माध्यम से हर सुविधा को लाभ प्राप्त करे पाएंगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022-2023 के लाभ
-
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन और इंटरनेट मुहैया
करवाया जायेगा।
- यह सुविधा अगले 3 साल तक मिलती रहेगी।
-
अब राजस्थान की महिलाएं घर बैठे हर सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- दिए जाने वाले स्मार्टफोन आधुनिक तकनीक से भरपूर होंगे।
- यह सभी स्मार्टफोन टच स्क्रीन होंगे।
-
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत अगले 3 साल तक इस
सुविधा के लिए किसी भी तरह की राशि का भुगतान नहीं करना होगा।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की विशेषताएं
- राजस्थान की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिया जायेगा।
- साथी ही 3 वर्ष के फ्री इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी।
- महिलाये घर बैठे ही दफ्तरी काम को ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगी।
- मिलने वाले फ़ोन पूरी तरह से टच स्क्रीन होंगे।
- राजस्थान की औरतों को डिजिटल दुनिया के साथ जोड़ा जायेगा।
- ऑनलाइन माध्यम से औरतें घर बैठे ऑनलाइन काम भी प्राप्त कर सकती है।
फ्री मोबाइल और इंटरनेट स्कीम के लिए पात्रता
स्कीम का लाभ पाने के लिए आपके पास नीचे बताई गयी पात्रता का होना जरूरी है।
अन्यथा, आपको लाभ नहीं मिल पायेगा।
- लाभ केवल महिलाओं को ही दिया जायेगा।
- योजना का लाभ राजस्थान की महिलाओं को ही मिलेगा।
-
डिजिटल सेवा योजना का लाभ पाने के लिए महिला का नाम चिरंजीवी स्वास्थ्य
बीमा योजना में होना चाहिए।
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए
महिला का नाम राजस्थान चिरंजीवी बीमा योजना में नाम होना जरूरी है। यदि
चिरंजीवी बीमा योजना में नाम शामिल होगा तो आपको डिजिटल सेवा का लाभ बिना किसी
आवेदन के प्राप्त हो जायेगा।
डिजिटल सेवा योजना में अपना नाम चेक करें
आपको इस बात की ओर ध्यान देना जरूरी है की, डिजिटल सेवन योजना का लाभ पाने के
लिए आपका नाम लिस्ट में होना जरूरी है। लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको नीचे
बताये गए कुछ कदमों का पालन करना होगा।
-
वेबसाइट के खुलने के बाद आपको "रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे" मे अपना जन आधार
नंबर दर्ज कर सर्च पर क्लिक करना है।
-
इसके बाद आपको अपना स्टेटस दिखाई देगा। यदि अपना नाम लिस्ट में शामिल है तो
आप डिजिटल सेवा योजना के लिए पात्र है, अन्यथा नहीं होंगे।
- इस तरह आप सरल तरीके से अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है।
डिजिटल सेवा योजना हेल्प लाइन नंबर
इस आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान डिजिटल सेवा योजना के बारें में विस्तृत
जानकारी मुहैया करवा दी गयी है। यदि फिर भी आपका कोई प्रश्न है तो आप नीचे दिए
गए नंबर पर फ़ोन करके पूछ सकते है।
Toll-Free Number: 18001806127
ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें -
Contact Us
● Online (2874)